पीरियड्स में गड़बड़ी या पीरियड्स अनियमित होना एक ऐसी समस्या है जिसका सामना बहुत सी महिलाएं करती हैं. लेकिन पीरियड्स के बारे में सही जानकारी खुद महिलाओं में भी नहीं होती. कुछ लड़कियों को तो मासिक धर्म की शुरुआत मासिक धर्म चक्र के चरणों, मासिक धर्म की उम्र और मासिक धर्म की समस्याओं के बारे में पता ही नहीं होता. अक्सर लड़कियां इस बारे में जानकारी के लिए अपनी मां से बात करती हैं, लेकिन शर्म के चलते माएं भी बच्चियों से खुलकर बातें नहीं करतीं. कुछ लोग यह भी जानना चाहते हैं कि मासिक धर्म किस उम्र में बंद होता है या 40 के बाद मासिक धर्म चक्र में परिवर्तन किस तरह के होते हैं. अक्सर लोग इसी से जुड़े सवालों का जवाब देते रह जाते हैं कि मासिक धर्म में परहेज क्या होने चाहिए या पीरियड्स में परहेज किन चीजों से रखें।
जब मासिक धर्म का अधिक दिनों तक आना या बहुत दिनों के बाद आना, पीरियड्स पैन, पीरियड्स कितने दिन का होता है या पीरियड्स कितने दिन चलता हैया बहुत जल्दी-जल्दी पीरियड्स का होना जैसी बहुत सी समस्याएं हैं जिनके बारे में सोचा जाना चाहिए.
अक्सर पीरियड्स के जरा से इधर-उधर होने पर लोग घबरा जाते हैं कि उनके पीरियड्स में गड़बड़ी हो रही है. यह बिलकुल 28 या 30 दिन से इधर-उधर होने पर वे डर जाते हैं, लेकिन अगर कभी-कभी होता है तो इसमें घबराने की जरूरत नहीं है. कभी-कभी यह सामान्य है. लेकिन अगर यह बार-बार हो रहा है. पीरियड्स जल्दी आ रहे हैं या फिर वे देर से आ रहे हैं. हेवी ब्लीडिंग है या फिर स्पॉटिन्ग है तो यह ठीक नहीं है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर को दिखाने की जरूरत होती है।
देर से क्यों आ रहे हैं पीरियड्स?अगर आप भी इस सवाल को लेकर दुविधा में हैं तो यह लेख आपके लिए है. कई बार खुल कर अनियमित माहवारी पर लड़कियां घर में बात तो कर लेती हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में अनियमित माहवारी के लिए घरेलू इलाज या आयुर्वेदिक दवा जैसे विकल्पों को चुनते हैं. अनियमित माहवारी और गर्भावस्था से जोड़कर देखा जा सकता है. अनियमित माहवारी का होम्योपैथिक इलाज का विकल्प भी अक्सर लोग तलाशते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि माहवारी सम्बन्धी समस्याएं ज्यादा अनदेखी नहीं की जानी चाहिए. अक्सर लोग शादी के बाद अनियमित अवधि को लेकर भी परेशान हो जाते हैं. तो अगर आप भी अनियमित माहवारी का सामना कर रही हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि इसके पीछे की वजह क्या है तो ये हो सकते हैं अनियमित पीरियड्स के कारण-
अक्सर किशोरियों यानी यंग लड़कियों में यह समस्या देखने को मिलती है कि उनके पीरियड्स लेट आते हैं. इनमें कई बार 2-2 महीने तक पीरियड्स नहीं आते. कई मामलों में तो पीरियड्स में 6 महीने तक की देरी देखी गई है. अब सवाल उठाता है कि पीरियड्स देर से आने की वजह क्या है. प्रसिद्ध स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ दिनेश कंसल से हमने इस बारे में बात की तो हमें पता चला कि इसका कारण क्या हो सकता है. असल में कई बार पीरियड्स लेट आने के पीछे वजह होते है एग्स का कम बनना. जब एग्स कम बनते हैं तो पीरियड्स लेट हो सकते हैं. इसके चलते आगे गर्भधारण में समस्या आ सकती है. इसका पता लगाने के लिए फॉलिकुलर स्टडी करानी होती है. जिससे यह पता चल जाता है कि एग्स कम क्यों बन रहे हैं.
No comments