Breaking News

जाने प्रधानमंत्री मोदी जी ने किन राज्यों के मुख्यमंत्री को बड़ी चेतावनी अब न जानें क्या होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं। ये बैठक दोपहर तीन बजे से शुरू हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए उनसे कोरोना लॉकडाउन से बाहर निकलने पर चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन और अर्थव्यवस्था से जुड़ी कई चीजों पर उनके साथ विचार विमर्श कर उनसे राय जानी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जहां एक तरफ अंतरराज्यीय सप्लाई चेन को सुचारू रुप से बहाल करने की मांग की तो वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री का यह मानना था कि सिर्फ कंटेनमेंट जोन तक ही लॉकडाउन लागू रहना चाहिए। हालांकि, मंगलवार से करीब 50 दिन बाद शुरू होने जा रही रेल सेवा का तेलंगाना का मुख्यमंत्री ने विरोध किया।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि रेलवे की शुरुआत होने के बाद कोरोना संक्रमण और तेजी से साथ बढ़ेगा। इसलिए, उन्होने सरकार की मांग की कि वे इस पर पर्याप्त योजना लेकर आए। मुख्यमंत्रियों के साथ इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं।
बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों की राय ली जा रही है। आइए जानते हैं पीएम की इस बैठक के प्रमुख बिंदु –
– बैठक में सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने किया संबोधिन
– पीएम मोदी ने कहा कि राज्य मिलकर काम कर रहे हैं
– लॉकडाउन लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है
–  कोरोना को कैसे काबू करें, इस पर चर्चा हुई
–  लॉकडाउन चार के बाद क्या, इस पर चर्चा हुई
– जिंदगी कैसे पटरी पर लाई जाए, इस पर चर्चा हुई
– अर्थव्यवस्था को कैसे रफ्तार दी जाए, इस पर चर्चा हुई
– पीएम ने कहा कैबिनेट सचिव, राज्यों के सचिव से लगातार संपर्क में हैं
– बैठक का दो सेशन में हो रही है
– सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी से बात की
– इसके बाद पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली,तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुदुचेरी, सिक्किम और बिहार के सीएम से बात करेंगे ।

No comments