शादी के बिना भी बेहद खुश रहते हैं सलमान खान, सलमान ने बताई वजह
सलमान खान के फैंस भी सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े रहते हैं, उनकी शादी को लेकर काफी सवाल भी पूछते हैं। भारतीय समाज में सबसे महत्वपूर्ण अगर किसी को समझा जाता है तो वह शादी है, एक उम्र में पहुंचने के बाद लड़का हो या लड़की, दोनों पर ही परिवार से लेकर रिश्तेदार और यहां तक कि आस पड़ोस वाले भी शादी को लेकर सवाल करने लग जाते हैं।
यकीनन बीटाउन स्टार्स को भी इस स्थिति से जरूर गुजरना पड़ा होगा। सलमान खान जो हमेशा ही अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते आए हैं। अगर आपका भी फिलहाल शादी करने का कोई मूड न हो, तो इस स्टार की लाइफ से आप भी हैपी रहने के टिप्स ले सकते हैं।
अपने काम को जिम्मेदारी से करना
बॉलीवुड के दबंग खान का नाम भले ही कई हसीनाओं से जुड़ा हो, लेकिन वह अभी भी अनमेरिड ही हैं। उनसे अक्सर सवाल भी किया जाता है कि आखिर वह शादी कब करेंगे? जिसे वह हमेशा हंसते हुए टाल देते हैं। सलमान इस तरह के सवालों का लोड लेने की जगह फिल्म शूटिंग और बिजनेस को आगे बढ़ाने पर ध्यान लगाते हैं। यह उन्हें आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
दूसरे क्या कहते हैं? क्या सोचते हैं? इस बात से भला आपको क्यों फर्क पड़े? इसकी जगह अपनी पूरी एनर्जी सपने को पूरा करने और काम में सफलता हासिल करने पर लगाएं। लोग शादी की बात करना जारी रखें, तो गुस्सा होने की जगह सलमान की तरह हंसकर बात टाल दें। यह उनके लिए साफ इशारा होगा कि उनकी बात आपके लिए कितनी वैल्यू रखती है और कितनी नहीं।
सलमान खान भले ही बीटाउन के ‘ऐंग्री यंग मैन’ माने जाते हों, लेकिन यह भी फैक्ट है कि वह दूसरों की मदद काफी ज्यादा करते हैं। कोई फाइनेंशल क्राइसेस से गुजर रहा हो या फिर किसी को बॉलिवुड में डेब्यू करवाना हो, सलमान दोनों ही स्थिति में मदद के लिए हाजिर रहते हैं। यहां तक कि वह गरीबों की भी काफी मदद करते हैं। लॉकडाउन में भी उन्होंने अनाज पहुंचाने से लेकर लोगों की बड़ी आर्थिक मदद भी की है।
दूसरों की मदद करना हमेशा मेंटल पीस देता है। यह आपको पॉजिटिव एनर्जी से भर देता है, जो आपकी नेगेटिव एनर्जी को कंट्रोल कर नाकारात्मक भावों को मन में आने से रोकता है। अगर कोई जरूरतमंद है, तो उसकी मदद करने से हिचकिचाएं नहीं।
हॉबी और फिटनेस को समय देना
सलमान खान फ्री होने पर पेटिंग कलर्स से या फिर चारकोल पेंटिंग करना पसंद करते हैं। वहीं खुद को फिट रखने के लिए यह ऐक्टर वर्कआउट की भी बिल्कुल नागा नहीं करता है। आप भी अगर अनमैरिड हैं, तो खुद को क्वॉलिटी टाइम देने के लिए अपनी हॉबी को जरूर जारी करें। साथ ही खुद को फिट बनाए रखने के लिए एक्सर्साइज भी जरूर करें, ताकि जब आपका मन शादी का हो, तब तक भी आप ऐसे फिट बने रहें कि सलमान की तरह आप भी उम्र को मात दे दें।


No comments