मौसम विभाग: पूरे देश में 1 जून तक हो सकती है पहली बारिश
देश में 1 जून तक मानसून की पहली बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मानसून लवर्स के लिए तो ये बड़ी ही खुशी की खबर होगी, लेकिन इस बार मानसून से किसानों को भी भरपूर फायदा होगा। 1 जून तक मानसून के दक्षिणी तट के जरिए भारत में प्रवेश करने का अंदेशा लगाया जा रहा है। ऐसे में गुरूवार को मौसम विभाग ने कहा कि 4 महीने पड़ने वाली बारिश भारत के लिए बहुत जरूरी है। वैसे भी हमारा देश की कृषि प्रधान देश यानी अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है।
मौसम के बारे में बताते हुए भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक बयान में बताया कि ‘मानसून की शुरुआत के लिए मौसम की स्थिति 1 जून, 2020 से अनुकूल होने की संभावना है। पहली बारिश केरल में 1 जून को आ सकती है।’
किसानों के लिए खुशी की खबर
मौसम विभाग ने बीते महीने बताया था कि भारत में इस साल औसत मानसून बारिश होने की संभावना है, जिससे उच्च कृषि उत्पादन की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। जोकि किसानों के लिए खुशी की खबर है।
बता दें, भारतीय अर्थव्यवस्था, एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन की वजह से बुरी स्थिति प्रभावित हो रही है।
Post Comment
No comments