Breaking News

आईपीएल में ओपनिंग करते हुए इन जोड़ियों ने बनाये हैं सबसे ज्यादा रन

इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट का ऐसा मुकाबला है जिसका सभी को इंतजार रहता है। ऐसे में कई ऐसी जोड़ियां है जिन्होंने एक साथ शतकीय पारी खेली है। आइए जानते हैं किसने,किसके साथ जोड़ी बनाकर खेली शतकीय पारी।

1. माइकल हसी और मुरली विजय



चेन्नई सुपर किंग्स की सलामी जोड़ी के नाम 7 अर्धशतकीय और दो शतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस जोड़ी ने एक साथ 23 मुकाबले खेले हैं। जिसमे कुल मिलाकर 1976 रन बनाए हैं।

2.  एडम गिलक्रिस्ट और हर्शल गिब्स



यह डेक्कन चार्जर्स की सलामी जोड़ी है। इस जोड़ी ने एक साथ 24 मुकाबले खेलते हुए 842 रन बनाए हैं। इस 842 रन में छह अर्धशतक और एक शतकीय साझीदारी शामिल है।

3. वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर



इस जोड़ी ने एक साथ 24 मुकाबले खेले। ये दोनों दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के खिलाड़ी है। इस 24 मुकाबले में उन्होंने कुल 732 रन लिए। इस जोड़ी ने कुल 4 अर्धशतक और एक शतकीय पारी खेली है।

No comments