Breaking News

टाइट कपड़े पहननकर निकलती थी ये अभिनेत्री तो लड़के करते थे पीछा, तो पिता ने...

प्रियंका चोपड़ा ना कि सिर्फ एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं बल्कि वह एक हॉलीवुड एक्ट्रेस भी है। देश से लेकर विदेश तक का सफर तय करना प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं था। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में बहुत परिश्रम किया है और काफी संघर्ष को झेला है, तब कहीं जाकर आज इतने बड़े मुकाम पर पहुंच पाईं। आज प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा प्रियंका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। जब से उन्होंने अमेरिकी अभिनेता निक जोनास के साथ विवाह रचाया है, तब से वह पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं।

हाल ही में प्रियंका का एक मैगजीन के साथ इंटरव्यू हुआ, जिसमें उन्होंने अपने बचपन से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उन्होंने सबसे खास खुलासा अपने पहनावे को लेकर किया है। प्रियंका के मुताबिक जब वह छोटी थी तो वह बेहद टाइट कपड़े पहनकर घर से बाहर जाया करती थी। उन्हें टाइट ड्रेस पहनना काफी पसंद था

प्रियंका ने ये भी बताया कि स्कूल से लड़के उनका पीछा करने लगे थे। जब प्रियंका के पिता को लड़कों द्वारा पीछा करने वाली बात पता चली तो प्रियंका के पिता ने उनके टाइट कपड़े पहनने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी, लेकिन प्रियंका भला कहां मानने वाली थी। इस चक्कर में प्रियंका का अपने पिता से झगड़ा तक हो गया था। बचपन से ही प्रियंका अपने हिसाब से जिंदगी जीने वाली लड़की रही हैं, तभी तो आज वह इस मुकाम तक पहुंची हैं।

No comments