Breaking News

भारतीय मार्किट में खूब जमकर बिक रहा है 4599 रुपये की कीमत वाला यह 4G स्मार्टफोन

I Kall K9 स्मार्टफोन की कीमत 5,000 रूपये से भी कम है यानी कि इस फोन की कीमत 4599 रूपये है। इस फोन को भारत में पिछले साल लाँच किया गया था, जिन लोगो को कम कीमत में फोन चाहिए वो इस फोन के बारे में जान सकते है। इस फोन के पिछले हिस्से में दो कैमरे दिए गए है, यानी कि यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आती है। अब इस फोन के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते है-

इस फोन की खास बात है कि इस फोन की कीमत कम होने के बाद भी इस फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है जो कि फोन की सुरक्षा में काफी अहम रोल निभाता है। फोन एक से अधिक रंग में उपलब्ध है। फोन के पिछले हिस्से में व सामने वाले हिस्से में फ्लैश दी गई है जिससे फोन में रात के समय रोशनी करके साफ तस्वीर ली जा सकती है।

फोन में सेल्फी लेने के लिए एक कैमरा मिलेगा, यानी कि यह कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है जिससे वीडियो काॅलिंग की जा सकती है। इसके अलावा इस फोन में फोटो खींचने के लिए दो कैमरे दिए गए है जिसमें से एक कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया गया है।

इस फोन में मैमोरी कार्ड स्लोट डाल सकते हो, क्योंकि इसमें माइक्रो एसडी कार्ड स्लोट दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले के बारे में जानकारी दे तो इसमें 6 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 2 जीबी की रैम दी गई है और इसके अलावा इस फोन में 16 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

No comments