Breaking News

हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए इस खास मंत्र का करे जाप, जानें

दोस्तो हम आपको बता दें कि 8 अप्रैल को हनुमान जयंती है। दोस्तो इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने वाले कि हनुमान जयंती के दिन ऐसा क्या करे जिससे हनुमान जी प्रसन्न हो जाये तो चलिए जानते हैं...


जानिए क्या करे हनुमान जयंती के दिन 


हनुमान जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान के बाद बजरंगबली को प्रणाम करें। उन्हें भोग रुप में गुड़, भुने हुए चने, नारियल, बूंदी के लड्डू, मीठे पान का बीड़ा अर्पित करें।
दोपहर को गुड़, घी, गेहूं के आटे से बनी रोटी का चूरमा चढ़ाएं।


सूर्यास्त के बाद षोडशोपचार पूजन करें। चमेली के तेल का दीया जलाएं। गुग्गल से धूप करें। लाल पुष्प चढ़ाएं। फिर केले, सेवफल का भोग लगाएं। साथ में सिंदूर और चमेली का तेल उपहार में दें।


हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए इस खास मंत्र का जाप करें-

हनुमान मंत्र: ॐ अंजनीजाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो हनुमान प्रचोदयात्॥
विशेष: इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।

सब मिलकर बोलो हनुमान जी की जय। दोस्तो हनुमान जी के बारे में आप भी हमें कॉमेंट ओर फॉलो करके कोई भी जानकारी दे सकते हैं ।

No comments