सर्दी सीजन में जानिए भुने चने खाने के बेहतरीन फायदे
सेहत :- भुना चना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। जिस चने की यहां हम बात कर रहे हैं उसे काले चने, भूरे काबुली चने आदि के रूप में भी जाना जाता ह। यह भारत में खाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय अल्पाहार (स्नैक) में से एक है। यह प्रोटीन, फाइबर, खनिज, फोलेट और फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है जो कई तरीकों से स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
भुने हुए चने खाना हमारे बड़े-बुजुर्गों की भी परंपरा रही है। भुने चने खाने की यह परंपरा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। कोशिश करनी चाहिए कि हम अपने खानपान में भुने चनों को तरजीह दें। पिज्जा, बर्गर और चिप्स आदि के दौर में भुने चने को अहमियत देना अधिक महत्वपूर्ण है।
चने में काफी मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फास्फोरस पाया जाता है। जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभदायक होते हैं। सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से आप बार-बार बीमार होने से बच सकते हैं।
- जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती हैं उन्हें रोजाना चने खाने से राहत मिलती हैं। जबकि कब्ज शरीर में कई बीमारियों का कारण होती हैं। कब्ज की समस्या होने पर आप दिनभर आलस महसूस करते हैं और परेशान रहते हैं।
भुने हुए चने खाने से डायबिटीज रोग में भी लाभ मिलता है। भुना हुआ चना शरीर से ग्लूकोज की मात्रा सोखता है जिससे डायबिटीज रोग नियंत्रित रहता है। डायबिटीज रोगियों को प्रतिदिन भुना हुआ चना खाने से ब्लड शुगर का लेवल कम रहता है। इसके अलावा भुने हुए चने को रात में सोते समय चबाकर गर्म दूध पीने से सांस नली के अनेक रोग दूर हो जाते हैं।
No comments