Breaking News

भारत मे सबसे मंहगी गाड़ी का क्रेज अब मार्केट में आई सबसे महंगी सपोर्टस बाइक


भारत में केटीएम ने अपनी दूसरी 125 सीसी बाइक आरसी 125 को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की कीमत 1.47 लाख रुपए रखी गई है। 125 सीसी के इंजन वाली इस बाइक का मुकाबला मुख्य रूप से यामाहा आर15 वी3 से होना है।







एकदम अलग स्टाइल के साथ भारत में लॉन्च हुई KTM RC 125, जरूर जाने कीमत






इस बाइक का 125 सीसी इंजन 14.3 बीएचपी का पावर 12 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स द्वारा संचालित किया जाता है। इस बाइक में यूएसडी फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।

ब्रेकिंग के लिए बाइक में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ एबीएस देखने को मिलते है। इसके अलावा बाइक में आपको एक नया पेंट स्कीम देखने को मिलेगा। डयूक 125 से यह बाइक 17,000 रुपये महंगी है। और इसके साथ ही यह बाइक भारत की सबसे महंगी 125 सीसी बाइक बन गई है।

No comments