आखिर क्यों इतने निरन्तर प्रभाव शाली प्रदर्शन के बाबजूद नही मिल पा रही इन मुस्लिम क्रिकेटर को टीम में जगह
भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और किस्मत आजमाने का मौका मिलता है. इनमे से कुछ खिलाड़ी मौका मिलने पर टीम में अपनी जगह पक्की करने में सफल हो जाते हैं जबकि कुछ खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर हो जाते हैं. लेकिन इस सब के बावजूद कुछ क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं जो पिछले कई वर्षों से घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक भारतीय टीम की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला है. आज के इस लेख में हम आपको उन मुस्लिम क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. आइये जानते हैं इनके बारे में-
1- शाहबाज़ नदीम
बाएं हाथ के इस स्पिन गेंदबाज ने 106 प्रथम श्रेणी मैचों में 401 विकेट चटकाये हैं. लिस्ट A में इनके नाम 98 मैचों में 143 विकेट दर्ज हैं, जबकि टी 20 क्रिकेट में ये खतरनाक गेंदबाज 117 मैचों में 98 विकेट हासिल कर चुका है।
2- आवेश खान
22 वर्षीय यह तेज गेंदबाज अब तक 16 प्रथम श्रेणी मैचों में 58 विकेट, 12 लिस्ट ए मैचों में 7 विकेट और 18 टी 20 मैचों में 15 विकेट चटका चुका है. अवेश खान लगातार काफी समय से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
3- फैज़ फज़ल
एकमात्र अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में 55 रन की नाबाद पारी खेलने वाले फैज़ अब तक 6895 प्रथम श्रेणी रन बना चुके हैं. लिस्ट ए में इनके नामा 2482 रन और टी 20 में 1046 रन दर्ज हैं.



No comments