क्या आप जानते हैं क्या है कोरोना का कप्पा वेरिएंट? क्या है लक्षण? कैसे की जाए देखभाल, अगर जीना है तो जानना है जरूरी
कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के बाद अब कप्पा वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। जानकारी मुताबिक कप्पा वेरिएंट पैंगो वंश से नाता रखता है। इस वंश को 1.617 के नाम से जाना जाता है और इसके तीन उप-वर्गों में से एक कप्पा वेरिएंट है। कप्पा वेरिएंट को B.1.617.1 का नाम दिया गया है जो पहली बार भारत में दिसंबर 2020 में पाया गया था।
जानकारों का मानना है कि E484Q और E484K वेरिएंट्स की वजह से कप्पा वेरिएंट का रूप सामने आया है। कहा जा रहा है कि इस म्यूटेशन में L452R म्यूटेशन का भी हाथ है जिसकी वजह से हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है।
.आइये जानते हैं । क्या हैं कप्पा वेरिएंट के लक्षण?
विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोनावायरस के कप्पा वेरिएंट से पीड़ित लोगों में खांसी, बुखार, गले में खराश जैसे प्राइमरी लक्षण दिखाई दे सकते हैं। वहीं, माइल्ड और गंभीर लक्षण कोरोनावायरस के अन्य म्यूटेंट्स के लक्षण की ही तरह होंगे। इस वैरिएंट को लेकर अभी शोध हो रहे हैं लिहाजा अभी इससे जुड़ी कई जानकारी सामने आ सकती है।
.कैसे अपनी सुरक्षा की जाए इस कप्पा वेरिएंट से?
जानकारों का मानना है कि कप्पा वेरिएंट से लेकर डेल्टा वेरिएंट तक, किसी भी वेरिएंट से बचने के लिए मास्क का उपयोग सबसे जरूरी है। इसके साथ जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें और पब्लिक प्लेस में लोगों से दूरी बनाए रखें। समय-समय पर हाथ धोते रहें और अपनी इम्यूनिटी को लेकर विशेष ध्यान दें।
अगर आपको कोरोनावायरस के लक्ष्ण दिखाई दे रहे हैं तो बिना देर किए खुद को क्वांरटाइन कर लें और अपने डॉक्टर की सलाह लें। टेस्ट के बाद अगर कोरोना पॉजिटिव होते हैं तो डॉक्टर के मुताबिक आपको इलाज शुरू कर देना चाहिए।
Post Comment
No comments