Breaking News

नाक बंद की समस्या से है ज्यादा परेशान तो करें यह काम

अक्सर लोगों को मिट्टी से एलर्जी होने के कारण नाक बंद होने की समस्या झेलनी पड़ती है। नाक के अंदर झिल्ली में सूजन आ जाने के कारण यह दिक्कत आती है। 



सही समय पर बार-बार नाक बंद होने की तरफ ध्यान न दिया जाए को यब परेशानी और भी बढ़ सकती है। 

बंद नाक खोलने के घरेलु उपचार

बंद नाक को खोलने के लिए उंगुली पर सरसों का तेल लगाकर सूघने से नाक तुरंत खुल जाएगी। अजवाइन को तवे पर गर्म करके भून लें और इसे पोटली में बांधकर सूघने से बंद नाक खुल जाती है।

नाक बंद होने पर भाप लेना सबसे अच्छा तरीका है। एक बर्तन में पानी गर्म करके उसमें थोड़ी सी अजवाइन डाल लें। इस पानी से भाप ले और सिर को तौलिए से ढक दें। अजवाइन की जगह पर पुदीने के पत्ते भी डाल सकते हैं।

शरीर में कमजोरी के कारण भी बार-बार नाक बंद हो सकती है। इसके लिए 100 ग्राम बादाम,20 ग्राम काली मिर्च और 50 ग्राम शक्कर को मिलाकर पीस लें। इस पाउडर का 1 चम्चम सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ खाएं।

1 कप पानी में लहसून की 1 कली और 1 चुटकी हल्दी डालकर गर्म कर लें। इस पानी को छानकर चुस्की लेते हुए पीएं। इससे बंद नाक खुल जाती है।

No comments