पाइल्स की समस्या में नही खानी चाहिए यह चीजे ,जानें इस बारे में
आजकल कई लोगों को पाइल्स की समस्या देखी जाती है। बवासीर की समस्या में काफी तकलीफ होती है और खून आने लगता है और बवासीर रहने पर पेट खराब रहता है,
कब्ज भी हो जाती है। यह समस्या गलत खान-पान की वजह से भी हो सकती है।
इन चीज़ों से रखें परहेज
# पाइल्स होने पर मसालेदार और तला हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा खाने में मिर्च का भी कम प्रयोग करें।
# पाइल्स की समस्या वाले लोगों को कम से कम जंक- फूड खाना चाहिए। उन्हें अपने भोजन में हरी सब्जियां, फल आदि का सेवन करना चाहिए जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।
# इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बीन्स (राजमा) और दालों का सेवन नहीं करना चाहिए। देशी घी से पाइल्स की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए देशी घी का कम सेवन करें।
# पाइल्स होने पर घर का बना हुआ खाना ही खाना चाहिए और जहां तक हो चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक जैसे पेय पदार्थ न पिएं।

No comments