अगर पेट साफ करने में आ रही है परेशानी तो कर ले यह काम
आजकल कोरोना के कारण लोखड़ौन लगा हुआ है ऐसे में लोग घरों में बैठे है। इस समय पेट सम्बन्धी दिक्कतें सामने आने लगती है। इंसान की हर बीमारी का रास्ता पेट से होकर जाता है। अगर हमारा पेट सही ढंग से साफ नहीं हो पाता है
तो कई बीमारियां घर करने लगती है। इस वजह से जलन या डकार जैसी समस्या होती है। दरअसल आज हम आपको पेट साफ करने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।
पेट साफ करने के लिए घरेलु उपाय:
आंवला पाउडर के सेवन से अपच की समस्या को खत्म किया जा सकता है। रोज रात को सोने से पहले एक चम्मच आंवला पाउडर का सेवन आपके लिए बहुत हीं ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है।
सौंफ खाने से गैस और पेट में जलन जैसी समस्याओं से निजात मिलता है। इसलिए जब कभी भी खाएं, खाने के बाद सौंफ अवश्य खाएं।
कई बार हम ना चाहते हुए भी ज्यादा खाना खा लेते हैं तो जब कभी भी ऐसा हो छोटी इलायची चबा लें। इलायची में पाचन क्षमता काफी अधिक मात्रा में होती है।

No comments