Breaking News

एक रहस्यमय झील जो गया लौटकर नहीं आया, आप भी जानिए वजह

 


आज भी दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगह हैं जिनसे पर्दा उठाने की जब भी कोशिश की गई रहस्य और गहरा होता गया। ऐसा ही एक रहस्य छुपा है दक्षिण अफ्रीका के एक झील में जिसका नाम है पांडुजी। यह झील दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी ट्रांसवाल क्षेत्र में स्थित है। माना जाता है कि यह शापित झील है। इस झील के पास जो भी गया है उसकी मौत हो गयी है। अगर वह जीवित लौट आया भी तो अधिक दिनों तक जिंदा नहीं रह पाया।
इस झील की सबसे बड़ी खासियत यह है की इस झील का पानी पीने वाला कोई भी इंसान जीवित नहीं रहा।इसका यह मतलब नहीं कि यहाँ का जल प्रदूषित है। यथार्थ तो यह है कि मुटाली नामक जिस नदी का प्रवाह इसमें आता है,वह एकदम स्वच्छ है। फिर इसमें कौन सा ऐसा तत्व है, जो प्राणघातक है? इसे जानने के लिए समय-समय पर कई प्रयास हुए हैं, पर कोई सफल नहीं हो सके। हर कोशिश के साथ कोई न कोई दुर्घटना घट जाती । आरंभ में इसे मात्र संयोग कहकर टाल दिया जाता,किंतु जब प्रत्येक अन्वेषक के साथ इस प्रकार के प्रसंग सामने आने लगे, तो जाँचकर्त्ता सतर्क हो गए और झील से किसी भी तरह की छेड़खानी करने से कतराने लगे।
पांडुजी झील के आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों का मानना है कि यह झील का स्वामी एक विशाल अजगर है जो मुटाली नदी के क्षेत्र में रहता है। यह उर्वरा के देवता हैं। यह नहीं चाहते कि कोई भी इस झील के आस-पास आए।देवता हर साल एक अविवाहित स्त्री की बलि मांगते हैं और इन्हें खुश रखने के लिए डोम्बा नृत्य का आयोजन किया जाता है।

No comments