OMG !!पाकिस्तान में इस अनोखी वजह के चलते भी नहीं होती है लड़कियों की शादी आप भी जानिए
महिलाओं को समाज में शादी करने के लिए कई तरह के दबाव से गुजरना होता है। और तो और इस मामले में लड़की का शरीर, रंग-रूप जैसे दायरे भी होते हैं, जिनकेआधार पर लड़की का आंकलन किया जाता है। शादी को लेकर पाकिस्तान लड़कियों की हालात बहुत बुरी हैं। पाकिस्तानी लड़कियों ने इस पीड़ा को सोशल मीडिया पर सभी के साथ शेयर किया है।
इसलिए रिजेक्ट की जाती है लड़कियां:
आमतौर पर लड़कियों को रिजेक्ट करने के कारण त्वचा का रंग, वजन, उम्र तक की बातों तक ही सीमित नहीं है। बल्कि कई बार यह भी कह दिया जाता है कि लड़की बहुत ज्यादा कठोरता से पेश आती है। कुछ यह कह देते हैं कि ज्यादा पढ़ी-लिखी है। कुछ का कहना होता है कि बहुत ज्यादा बोलती है।
लड़कियों ने खुद बताई आपबीती:
यह बातें खुद लड़कियों ने ही सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे केवल इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि मैं ज्यादा पढ़ी-लिखी थी।’ एक ने बताया, ‘लड़के वालों का कहना था कि आखिर तुम्हें मीडिया में क्यों काम करना है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे तो केवल मेरे रंग के कारण रिजेक्ट कर दिया गया।’
कुछ यूजर्स ने जो कारण बताए वो जानकर तो आप भी हैरान रह जाएंगे। मसलन इनमें लड़की का ज्यादा पढ़ा-लिखा होना, काम के प्रति लगनशील होना, करियर के प्रति जागरूक होना जैसी बातें भी शामिल थी।
Post Comment
No comments