यहां दहेज़ में बाप अपनी बेटी को देता है 21 जहरीले सांप,आप भी वजह जानकर होंगे हैरान
ह
मारे समाज में शादी के दौरान दहेज़ की प्रथा का प्रचलन लंबे समय से चला आ रहा हैं जो कि कानूनी तौर पर जुर्म हैं। लेकिन आज भी यह समाज में व्यापत हैं। दहेज़ में लड़के वाले लड़की के परिजनों से पैसे की मांग करते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि दहेज़ में कई पैसे की जगह जहरीले सांप दे तो। ऐसा ही कुछ होता हैं मध्य प्रदेश के एक विशेष समुदाय में जहाँ दहेज़ में पैसे नहीं बल्कि 21 जहरीले सांप दिए जाते हैं।
दहेज़ में देते है जहरीले सांप:
मध्य प्रदेश के गौरिया समुदाय के लोग अपने दामाद को दहेज में 21 जहरीले सांप देते हैं। इस समुदाय में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि अगर इस समुदाय से जुड़ा कोई शख्स अपनी बेटी को शादी में सांप नहीं देता तो उसकी बेटी की शादी जल्दी ही टूट जाती है।
बेटी की शादी तय होते ही पिता अपने दामाद को तोहफा देने के लिए सांप पकड़ना शुरू कर देते हैं। इनमें गेंहुअन जैसे जहरीले सांप भी होते हैं। यहां के बच्चों को भी उन जहरीले सांपों से डर नहीं लगता बल्कि वो उनके साथ आराम से खेलते नजर आते हैं।
इस समुदाय के लोगों का मुख्य पेशा सांप पकड़ना है और वो उन्हें लोगों को दिखाकर पैसा कमाते हैं। यही वजह है कि पिता अपनी दामाद को दहेज में सांप देता है, ताकि वो इन सांपों के जरिए कमाई कर सके और परिवार का पेट पाल सके।
Post Comment
No comments