Breaking News

समुद्र शास्त्र के अनुसार छोटी ठोड़ी वाले होते हैं बड़े आलसी आप भी जाने

 


हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले कई सारे लोगों के लिए समुद्रशास्त्र अपना विशेष महत्व रखता है। मालूम हो कि समुद्रशास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में आंकलन किया गया है। क्या आप जानते हैं कि किसी व्यक्ति की ठोड़ी देखकर भी उसके स्वभाव के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। जी हां, समुद्रशास्त्र में इस बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है कि आखिर कैसे ठोड़ी के आकार से व्यक्तित्व निर्धारित होता है...


# आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जिनकी ठोड़ी काफी लंबी होती है। बता दें कि समुद्रशास्त्र के मुताबिक ऐसे लोग काफी जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इसके साथ ही ये काफी मेहनती प्रवृत्ति के भी होते हैं। कहते हैं कि ये लोग अपना लक्ष्य हासिल कर लेने के बाद ही दम लेते हैं।

# जिन लोगों की ठोड़ी सामान्य आकार की होती है, वे लोग काफी कम बोलते हैं। इन्हें ज्यादा बोलना पसंद नहीं होता और ये झूठ बोलने से भी काफी दूर रहते हैं। इनके इस गुण से दूसरे लोग काफी प्रभावित होते हैं और इनके ढेर सारे दोस्त होते हैं। इसके साथ ही सामान्य ठोड़ी वालों के जिम्मेदार शख्स होने की मान्यता है। ये अपना काम समय पर पूरा कर लेते हैं।


# जिन लोगों की ठोड़ी छोटी होती है, उनके आलसी होने की मान्यता है। ऐसे लोगों को मेहनत करना पसंद नहीं होता और ये आराम से जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। कहते हैं कि ये लोग झूठ भी अक्सर बोलते रहते हैं। 

# जिन लोगों की ठोड़ी गोल होती है, उन्हें बात-बात पर क्रोध आता रहता है। इन लोगों के स्वभाव को घमंडी प्रवृत्ति का बताया जाता है। कहा जाता है कि गोल ठोड़ी वाले दूसरों की बात बहुत कम सुनते हैं। इन लोगों को अपना फैसला ही हमेशा ठीक लगता है।

No comments