क्रश को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए बोलनी चाहिए यह बातें
जब आप किसी को पसंद करते हैं तो उनको अपनी और आकर्षित करने के लिए आप काफी मेहनत करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके शब्द इसके लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं। अपने क्रश की तारीफ करने के लिए
उन्हें कॉम्प्लीमेंट देने के लिए आपको कुछ अलग तरीका अपनाना चाहिए। इन अलग तरीकों को अपना कर आप अपने क्रश को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अपने क्रश की तारीफ में आपको क्या कहना चाहिए जिससे वह आपकी तरफ आकर्षित हो जाएं।
1. आपकी मुस्कान अच्छी लगती है- लड़कियां अक्सर खुल कर हंसने से शर्माती हैं लेकिन उन्हें लड़के भी वहीं पसंद होते हैं जो उन्हें खूब हंसा सके और खुश रख सके। ऐसे में अगर आप उनकी मुस्कान की तारीफ करते है तो उनके मन में भी यह भावना पैदा होती है कि आप उनकी खुशी में खुश हैं और वह आपकी तरफ आकर्षित हो जाती है।
2.मेरा परिवार आपको पसंद करता है- आपका परिवार आपके जीवन में सबसे ज्यादा मायने रखता है। लेकिन अगर आपके क्रश को आप यह बताते हैं कि आपका परिवार उन्हें पसंद करता है तो यह कॉम्प्लीमेंट उन्हें स्पेशल फील करवाता है।
3. तुम दिल की बहुत अच्छी हो- आपके क्रश की खूबसूरती की तारीफ तो अन्य लोग भी करते होगें ऐसे में आपको उनके मन की खूबसूरती की तारीफ करनी चाहिए। यह उन्हें अलग और स्पेशल महसूस करवाता है।
4.तुम्हारा आस-पास होना अच्छा लगता है- उनकी मौजूदगी में आपको बहुत अच्छा महसूस होता है। यह बात आपको अपने क्रश को खुल कर बतानी चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि उनकी उपस्थिति आपके लिए खास है और आपको उनका साथ पसंद है।
5. आपका व्यक्तित्व काफी मजबूत है- आपकी क्रश अगर आत्मनिर्भर है और घर परिवार से दूर रह कर खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है तो इस बात की खुलकर तारीफ करें। अपने मजबूत व्यक्तित्व की तारीफ सुनकर उन्हें बहुत अच्छा महसूस होता है।

No comments