Breaking News

32 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को मिली हार के बाद भारतीय कप्तान ने खोले अनोखे राज जानें क्या थी असली बजह

 क्रिकेट डायरी रिपोर्ट:- ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन के गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में 32 साल बाद पहली बार किसी टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है. साथ ही गाबा पर भारत की यह अब तक की पहली जीत है. इससे पहले 2003 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर बराबरी पर रोका था. भारतीय क्रिकेट टीम ने चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया. इसके साथ भारत ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। साथ ही भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी अपने पास बरकरार रखा है।



भारत की इस ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने सभी खिलड़ियों को बधाई दी।


इसी के साथ विराट कोहली ने लिखा है कि जो उनकी टीम को एडिलेड के बाद कमजोर समझ रहे थे उनके मुंह पर ये करारा जवाब है. बता दें कि विराट कोहली पहले टेस्ट एडिलेड के बाद भारत लौट गए थे लेकिन उनका दिल दिमाग ऑस्ट्रेलिया में था वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टीव थे.

No comments