Breaking News

चेहरे के दाग धब्बों की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए करें इन चीजों का उपयोग

 हमें जब भी चेहरे का ख्याल आता है तो उसकी सफाई के लिए हमें फेसवॉश की जरूरत होती है. फेसवॉश का प्रयोग करके हम चेहरे की धूल मिट्टी और गंदगी को साफ कर सकते हैं. लेकिन बाजार में मौजूद फेसवॉश में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जिनसे हमारी त्वचा खराब हो जाती है 



इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक फेसवॉश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे हमें केवल फायदा होता है कोई नुकसान नहीं होता है.

1- दो चम्मच कच्चा दूध लें. इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर दो-तीन मिनट तक मलें. थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें.

2- एक कटोरी में दो चम्मच दही लेकर उसमें एक चम्मच शहद को मिला लें और चेहरे पर लगाएं. इसके बाद करीब 4-5 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें. ध्यान रखें अगर आपकी स्किन रूखी है तो आप इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल भी मिला सकती हैं. इस फेसवॉश का प्रयोग आप हर दिन चेहरा साफ करने के लिए कर सकती हैं.

3- अगर आपकी त्वचा तैलीय और मुहासों से भरी है तो आप दो पकी हुई स्ट्रौबरी लें और उसमें दो चम्मच दही को अच्छी तरह से मिला लें. अब इसको अपने चेहरे पर लगाकर मालिश करें. इसके बाद से 5 से 10 मिनट के लिए लगा रहने दें और उसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. इसका प्रयोग करने से आप के चेहरे का अतिरिक्त ऑयल चेहरे से हट जाएगा.

4- दो चम्मच टमाटर का गूदा लेकर उसमें एक चम्मच दूध और एक चम्मच नींबू का रस मिला लें. इसे अपने चेहरे पर 10 मिनट तक लगा रहने दें और बाद में चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.

5- एक चम्मच नींबू के रस में दो चम्मच शहद मिला लें. अब इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें. जब यह छूट जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें. अगर आप अपनी त्वचा के अनुसार इन फेसवॉश का प्रयोग करेंगे तो कुछ ही दिनों में आपके चेहरे का रंग निखर उठेगा.

No comments