बिहार में भारी मात्रा में हो रहा कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण बिना रजिस्ट्रेशन हो रही समस्या
■ बेगूसराय पहले फेज में कोविड का टीका 14 हजार 98 लोगों को लगाया जाएगा : जिलाधिकारी अरविन्द
■ 16 जनवरी को सुबह के 9:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक जिले के 8 स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगो को कोविड का लगाया जाएगा टीका ।
■ एक केंद्र पर मात्र 100 लोगों को प्रतिदिन कोविड का लगाया जाएगा टीका ।
■ पहली बार जो लोग कोविड का टीका ले लेगें उन्हें फिर दुबारा 28 दिनों के बाद कोविड का टीका लेना पड़ेगा।
■ बिना रजिस्ट्रेशन कराए एक भी लोगों को कोविड का टीका नही लगाया जाएगा।
■ टीकाकरण केंद्र के अंदर मीडिया कर्मियों को प्रवेश करना रहेगा वर्जित ।
● टीकाकरण के बाद अगर किसी भी व्यक्ति को बुखार आता है या सिर भारी होता है, तो इसमें घबराने की उन्हें कोई जरुरत नही है ।
इसके लिए सभी संबंधित टीकाकरण केंद्र पर हमारे। सभी चिकित्सक देख रेख में मुस्तैद रहेंगे ।डीएम ने टीकाकरण लेने बाले वैसे सभी लोगों से आग्रह किया है ।
जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कोविड टीका लेने के लिए करा लिया है,वैसे लोग अपने साथ में अपना आधार कार्ड या आईडी का कोई भी प्रुफ साथ में अवश्य लेकर आवें।
इस प्रेस मीट के अवसर पर जिले के सिविल सर्जन,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सदर अस्पताल के डीपीएम शैलेश कुमार ,डीएम के ओएसडी सच्चिदानंद सुमन ,जिला के प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी भुवन कुमार डब्ल्यूएचओ के डॉ० गीतिका शंकर समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

No comments