Breaking News

सर्दी का खजाना :- दही और आलू से पाए चमकती और निखरती त्वचा महिलाओं के लिए स्पेशल

 क्या आपको पता है कि जिस तरह आलू हमारे स्वाद का ख़्याल रखता है, ठीक उसी तरह वो हमारी स्किन के लिये भी काफ़ी फ़ायदेमंद है. नेचुरल ग्लो के लिये आलू का इस्तेमाल करें और रिज़ल्ट आपके सामने होगा।



1. आलू और अंडा - आलू को कसकर उसका जूस निकाल लें, फिर उसमें अंडे के सफ़ेद भाग को मिक्स करें. जब पैक अच्छे से तैयार हो जाये, तो उसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगायें. इस पैक के इस्तेमाल से आपके चेहरे के Pores छोटे हो जाते हैं, जिससे आपकी स्किन और ग्लोइंग दिखने लगती है

2. दही और आलू - कच्चे आलू को पीस कर उसमें दही मिला लें, फिर लगभग 15 से 20 मिनट तक इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें. इस मिश्रण से चेहरा टाइट होता है, साथ में झुर्रियां भी ख़त्म होती हैं.

3. नींबू और आलू - अगर आपको किसी शादी या पार्टी में जाना है और पॉर्लर जाने का समय नहीं है, तो आलू को कसकर उसमें नींबू का रस मिला लीजिये. नहाने जाने से 15 मिनट पहले इसे चेहरे पर लगायें. ये नेचुरल ब्लीच का काम करता है. डार्क स्किन चमक उठेगी

4. आलू और हल्दी - आलू को कद्दूकस कर उसमें हल्दी मिला लें. इन दोनों के मिश्रण से बने पैक को चेहरे पर लगायें. हफ़्ते में दो बार इस पैक को कम से कम आधे घंटे के लिये चेहरे पर लगायें और कुछ दिनों बाद फ़र्क ख़ुद दिखेगा

No comments