रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, ज्यादा धन कमाने वाले लोग अधिक होते हैं हाई ब्लड प्रेशर का शिकार
आजकल ज्यादातर लोग अपने काम को लेकर टेंसन और बीपी के शिकार हो जाते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ज्यादातर ब्लडप्रेशर की बीमारी पैसे वाले लोगों को ही होती है। अब एक अध्ययन ने इस बात को प्रमाणित भी कर दिया। अध्ययन में ये बात सामने आई है कि अधिक आय वाले लोग कम आय वाले लोगों की तुलना में अधिक हाई ब्लडप्रेशर का शिकार होते है।
रिसर्च में हुआ खुलासा:
अध्ययन जापानी सर्कुलेशन सोसायटी की 84वीं वार्षिक वैज्ञानिक बैठक में प्रस्तुत किया गया है। जापान में 4,314 लोगों को एक अध्ययन में शामिल किया गया जिसमें शोधकर्ताओं ने घरेलू आय और उच्च रक्तचाप के बीच संबंधों की जांच की। अध्ययन में समूहों को 5 मिलियन येन, 7.9 मिलियन येन, 8 मिलियन, 9.9 मिलियन येन, और 10 मिलियन येन से अधिक आय वाले समूह में विभाजित किया।
हाई ब्लडप्रेशर के शिकार होते है ऐसे लोग:
सबसे कम आय वर्ग के पुरुषों की तुलना में, उच्चतम आय वर्ग के पुरुषों में उच्च रक्तचाप विकसित होने की संभावना लगभग दोगुनी थी। जिन पुरुषों की आय मध्य दो समूहों में थी, उनमें उच्च रक्तचाप के विकास की 50% अधिक संभावना थी।
Post Comment
No comments