Breaking News

डायबिटीज की समस्या में गुड़ का सेवन होता है लाभदायक

 मधुमेह ऐसी बीमारी है जिसका सही तरह से ध्यान ना रखा जाए, तो ये हमारे लिए जान लेवा हो सकती है। लेकिन मधुमेह का ध्यान रखना कोई कठिन काम नहीं है। इसके लिए हमें अपने खानपान का पूरा-पूरा ध्यान रखना पड़ता है। सब्ज़ियाँ हमें खासकर खाना चाहिए। लेकिन क्या गुड़ खाया जा सकता है चीनी खाने से शरीर में ग्लूकोज लेवल में जो अंतर आता है और असर पड़ता है ठीक वैसा ही असर गुड़ खाने पर भी होता है। कुछ लोगों का मानना है



 कि अगर वे चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करते हैं तो ब्लड शुगर लेवल को मेनटेन रखने में मदद मिलेगी। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं होता। चूंकि गुड़ में सुक्रोज होता है इसलिए इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल में बढ़ोतरी होने लगती है। इसका मतलब है कि चीनी के किसी भी फॉर्म की तरह गुड़ भी डायबीटिक लोगों के लिए हानिकारक है। हालांकि जिन लोगों को डायबीटीज नहीं है वे चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह एक हेल्थी चॉइस है।

आयुर्वेद भी यही कहता है कि डायबीटीज यानी मधुमेह के रोगियों को गुड़ नहीं खाना चाहिए। फेफड़ों के इंफेक्शन, खराब गला, माइग्रेन और अस्थमा के इलाज में आयुर्वेद, गुड़ का इस्तेमाल करता है लेकिन इलाज की इस प्राचीन पद्धति में भी मधुमेह के रोगियों के लिए गुड़ खाने की मनाही है।

No comments