संता - आज कल मेरा दिमाग बहुत तेज चल रहा है, बंता- कैसे पाजी...
आजकल के समय में तनाव भरी जिंदगी में हर कोई जी रहा है। वहीं इस तनाव को कम करना भी बेहद ही ज्यादा जरूरी है वरना जी हां क्योंकि तनाव आपके स्वास्थ पर भी असर करती है वहीं इसकी वजह से कई सारी बिमारियां भी घर कर जाती हैं वो धीरे-धीरे कब कैसा रूप ले लेगी ये खुद इंसान को भी पता नहीं होता है। वैसे डॉक्टरों का भी मानना है कि व्यक्ति का हंसना बेहद जरूरी है इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि इंसान के हंसने से शरीर में ऐसी ऊर्जा का संचार होता है जिससे आने वाली सभी समस्या को सामना बड़ी आसानी से कर सकते है। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ चुनिंदा चुटकुले लेकर आए हैं जो बेहद ही मजेदार है और तो और आपके तनाव व डिप्रेशन को भी ये कम करने का काम करेंगे।
पत्नी सब्जी लेते समय पति से बोली -पत्नी - 2 किलो मटर ले लूँ ?
पति - ले लो..
पत्नी - मैं तुम्हारी राय नहीं मांग रही हूँ, पूछ रही हूँ, क्या छील लोगे इतनी ?? पति बेहोश
लड़की अपने बॉयफ्रेंड से चैटिंग कर रही थी
लड़की - पता है "माँ बाप से बढ़कर दुनिया में कुछ नहीं होता"
लड़का - अच्छा तो चलो,हम दोनों माँ बाप बन जाते हैं
तुरंत ब्लॉक
संता - आज कल मेरा दिमाग बहुत तेज
चल रहा है, बंता- कैसे पाजी?
संता - मैंने अब सर्दी में एसी लगवा लिया है,
बंता - अबे इतनी सर्दी मे एसी?
संता - भाई मैंने एसी उल्टा लगवाया है, वो गर्म हवा अंदर देगा, ठंडी हवा बाहर
तीन सरदार दरवाजा लॉक होने के कारण Car में फँस गए,
पहला- एक काम करते हैं, इंजन के रस्ते बाहर निकलते हैं,
दूसरा - नहीं डिग्गी के रस्ते ज्यादा सही है,
तीसरा - जो करना है जल्दी करो,
बारिश होने वाली है और Car में ऊपर छत भी नहीं
संता बीवी से परेशान हो गया
संता पप्पू से- बेटा कभी शादी मत करना, ये बड़ी मुसीबत कर देती हैं
पप्पू - ठीक है, पापा मैं कभी शादी नहीं करूँगा, और अपने बच्चों को भी यही सलाह दूँगा
एक आदमी ने भगवान से पूछा - कि आपके लिए करोड़ों साल कितने होते हैं ? भगवान - एक सेकंड के बराबर
आदमी - और करोड़ों रूपये ?
भगवान - एक फूटी कौड़ी के बराबर
आदमी - तो क्या,आप मुझे एक फूटी कौड़ी दे सकते हैं ?
भगवान - क्यों नहीं , रुक एक सेकंड.
अख़बार में ऐड छपा -"पुराना मोबाइल दो और नया लो" !!
संता उसके बताये पते पर गया वहां कोई दुकान नहीं थी, वहाँ खड़े 2 लड़को से ऐड के बारे में पूछा,
लड़के बंदूक निकाल कर बोले- ऐड हमने ही दिया था, निकाल पुराना मोबाइल, और जाकर नया ले ले
चौधराइन ने चौधरी से कहा: "अब तू हुक्का मत पिया कर."
चौधरी बोला: "रै बावली. तन्नै के पता. इसमें तीन देवता निवास करैं सैं.
नीचे जल देवता, बीच में पवन देव. और ऊपर अग्नि देवता.!!"
अब चौधरी हुक्का पीता है और.चौधराइन हाथ जोड़ के बैठी रहती है
No comments