गर्म पानी पीने से होने वाले सेहत लाभ को जरूर जानें
हमारे शरीर का ज्यादातर हिस्सा पानी से बना है। अगर पानी न पिया जाए तो शरीर में कई तरह के रोग उत्पन्न होने लगते हैं। शुद्ध और स्वच्छ जल के साथ ही हमें गर्म पानी भी पीना चाहिए। गर्म पानी शरीर के लिए ठंडे पानी से ज्यादा फायदेमंद है। आज हम आपको गर्म पानी के फायदे के बारे में बता रहे हैं। तो चलिए जानते है गर्म पानी के ये फायदे -
1. अधिकतर पेट की बीमारियां दूषित जल के कारण होती हैं। पानी को गर्म करने से उसके कीटाणुओं का नाश होता है और इससे बीमारियां भी दूर रहती है।
2. गर्म पानी का सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिस कारण पसीना आने लगता हैं। पसीना आने के कारण शरीर के सभी विषैले तत्व पसीने के साथ ही बाहर आ जाते हैं।
3. शरीर तक सभी पोषक तत्व पहुंचाने के लिए पानी अहम भूमिका निभाता है। गर्म पानी भोजन को ठीक ढंग से पचाता है। साथ ही इससे शरीर को भोजन के सभी पोषक तत्व मिलते हैं।
4. सुबह उठने के बाद खाली पेट गर्म पानी के साथ नीबू मिलाकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है और शरीर का पीएच स्तर भी ठीक बना रहता है।
5. खाना खाने के बाद गैस की समस्या आज आम हो चुकी है, लेकिन गर्म पानी पीने से गैस की समस्या नहीं होती है। डॉक्टर भी सुबह गर्म पानी पीने की सलाह देतें हैं क्योंकि इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।
6. अगर भूख नहीं लग रही है तो गर्म पानी में नीबू का रस और काली मिर्च डाल कर लेना चाहिए। इस मिश्रण में थोड़ा सा नमक भी डाल लें। इससे पेट की सभी समस्या दूर होगी और भूख लगने लग जाएगी।
No comments