Breaking News

इन बॉलीवुड सितारों के हैं हमशक्ल,देखकर आपको नही होगा यकीन

 सुना है दुनिया में एक ही शक्ल के कई सारे लोग होते है। हर एक शख्स का कोई ना कोई हमशक्ल जरूर होता है। लेकिन जरा सोचिए जब हमशक्ल आपस में मिल जाए तब क्या हो। कुछ ऐसे ही बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी होता है। 



कई ऐसे आम लोग है जिनकी पर्सनैलिटी और शक्ल फिल्मी सितारों से मिलती है। लोग कई बार इन्हें ही फिल्मी स्टार्स समझ बैठते है। तो चलिए आज आपको इन सितारों के हमशक्ल से मिलवाते है।

सुशांत सिंह राजपूत

सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल की। एक्टर की मौत के बाद सचिन तिवारी सुशांत के रुप में सामने आए थे जिसे देख हर कोई हैरान रह गया था। सचिन तिवारी उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की भी एक हमशक्ल हैं, जिनका नाम है अमला पॉल। वो साउथ की फिल्मों में काफी फेमस एक्ट्रेस भी हैं। दीपिका पादुकोण के साथ उनका अच्छा रिश्ता भी है। साउथ में अमला पॉल को दीपिका पादुकोण के तौर पर ही देखा जाता है।

देवानंद साहब

फिल्मी दुनिया के सदाबहार चेहरों की बात हो, तो सबसे पहले देवानंद साहब याद आते हैं। उनका स्टाइल हर किसी का दिल जीत लेता था। एक बार कुछ ऐसा ही हुआ जब उनका हमशक्ल उनसे मिलने पहुंचा। तब देव साहब ने उससे फिल्मों में काम करने की मांग कर दी थीं। इस वाकये से उनका हमशक्ल खुशी के मारे घबरा गया था। देव साहब के हमशक्ल किशोर भानुशाली भी फिल्म कलाकार हैं और उन्हें जूनियर देव आनंद के नाम से जाना जाता है।

सलमान खान

सलमान खान की तरह दिखाई देने वाले नजीम खान मूल रूप से अफगानिस्तान के रहने वाले हैं। नजीम का चेहरा सलमान खान से काफी मिलता जुलता है। सलमान जैसा लुक पाने के लिए नजीम खान ने 6-7 साल की उम्र में ही जिमिंग शुरु कर दी थी। नजीम ने सलमान के साथ बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो में काम किया है।

अनुष्का शर्मा

हूबहू अनुष्का जैसी दिखने वाली ये लड़की फेमस अमेरिकन सिंगर जूलिया माइकल (Julia Michaels) है। जूलिया ने खुद ये बात स्वीकार की है कि वो अनुष्का शर्मा की तरह दिखती हैं। जूलिया माइकल को पहली बार देख अनुष्का के पति विराट भी काफी हैरान रह गए थे।

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल के बारे में तो सब जानते ही हैं लेकिन आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली स्नेहा को भी सलमान खान ने लॉन्च किया था। वह लकी में सलमान खान के साथ नजर आई थीं।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की भी हमशक्ल आपको कुदरत पर भरोसा करवाने में पूरी मदद करेगी। बता दें कि ,प्रिया मुखर्जी ने इंस्टाग्राम सोनाक्षी के नाम से ही अपना अकाउंट बनाया हुआ है और उन्हें बहुत अच्छा लगता है जब कोई उनकी तुलना एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से करता है।

कटरीना कैफ

बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस कटरीना कैफ और जरीन खान देखने में एक जैसी हैं। खास बात ये है कि दोनों को सलमान खान ने ही बॉलीवुड मे लॉन्च किया है।

No comments