सेहत के लिए वरदान है किशमिश, जानिए इसके सेहत लाभ
वैसे तो सूखे मेवों में किशमिश खाना सभी के लिए फायदेमंद है, इसे खाना किसी वरदान से कम नहीं होता। तासीर में गर्म ये सूखे मेवे पित्त प्रवृत्ति को बूस्ट कर शरीर को गर्म रखते हैं। फाइबर, कैलरी और वसा से भरपूर होने के कारण ये पेट भरा होने का एहसास कराते हैं, जिस कारण वजन के प्रति सचेत लोगों के लिए तो ये आदर्श हैं। आइए, आपको बताएं किशमिश खाने से मिलने वाले खा लाभ -
1. किशमिश में प्राकृतिक शर्करा भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार करने के साथ ही वजन बढ़ाने में भी मददगार है। कमजोर लोगों के लिए किशमिश का सेवन फायदेमंद है। किशमिश का ही एक प्रकार है मुनक्का, जिसका प्रयोग भूख न लगने पर बेहद फायदेमंद है। अगर आपको भूख नहीं लगती, तो आप मुनक्का को भूनकर उसमें काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर खाएं। ऐसा करने से आपकी भूख बढ़ जाएगी।
2. आंखों की समस्याएं आजकल आम हो गई है, लेकिन किशमिश के पास इसका इलाज है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, ए-कैरोटीनॉइड और एंटीऑक्सीडेंट आंखों की मांशपेशियों को कमजोर होने से बचाते हैं, साथ ही आंखों की सभी समस्याओं से निजात दिलाते हैं।
3.किशमिश में बीमारियों से लड़ने की अद्भुत क्षमता पायी जाती है। यह शरीर में इंसुलिन के स्तर को भी नियंत्रित रखने में कारगर है। खजूर महिलाओं में मेनोपॉज के बाद होने वाली समस्याओं में यह बहुत कारगर है। सर्दियों में ऑस्टियोपोरोसिस या जोड़ों के दर्द की शिकायत खजूर के नियमित सेवन से नियंत्रित की जा सकती है।
4. आयरन की मात्रा से भरपूर किशमिश महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। खास तौर से महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी पाई जाती है। ऐसे में किशमिश का सेवन शरीर में आयरन की आपूर्ति के लिए बेहतरीन विकल्प है।
5.किशमिश को कार्बोहाइड्रेट का एक प्राकृतिक स्रोत माना जाता है। यह एक्सरसाइज के दौरान ब्लड ग्लूकोज का स्तर बनाए रख सकती है, जिससे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बरकरार रह सकता है। ऊर्जा बढ़ाने के लिए किशमिश को आहार में शामिल किया जा सकता है।
No comments