Breaking News

ये सुपरफूड्स जो आपके फैट को बर्न करने में करेंगे मदद


आपके किचन में कुछ ऐसे फैट बर्निंग सुपरफूड्स हैं, जो आपको घर बैठे फ़िट और फाइन रखेंगे. आज हम आपको कुछ चीज़ें बता रहे है जो आपको फ़िट रखेंगी,वहीं वजव कम रखने में भी मददगार साबित होंगी.

1.काली मिर्च - काली मिर्च में Piperine नाम का एक कंपाउंड होता है, जिससे थर्मिक प्रभाव होता है. ये काफ़ी हद तक शरीर के कुछ फैट सेल्स तोड़ने में मददगार होते हैं. ये तो हो गई स्वास्थ्य की बात और स्वाद के मामले में तो बरसों से ये आपके किचन में राज कर रहा है

2.अनाज और हरी सब्ज़ियां - जो अनाज और सब्ज़ियां हम खाते हैं, उनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है. इसलिए इन चीज़ों को फाइबर आहार की सूची में डाला गया है. इन चीज़ों को आंत आसानी से पचा नहीं पाता है और इनको धीर-धीरे तोड़ कर पचाया जाता है, जिस प्रक्रिया में काफ़ी एनर्जी उत्पन्न होती है. इनको पचाने के लिए जो एनर्जी चाहिए होती है, वो फैट को जलाकर इकट्ठा होती है.

3.अदरक - अदरक में भी प्रचुर मात्रा में कैप्सिसीन होता है, जो उसके तीक्ष्ण फ्लेवर के लिए ज़िम्मेदार है. अदरक को पिसा हुआ या सूखा किसी भी रूप में खाने पर Metabolism की गति बढ़ जाती है और शरीर में ज़्यादा तेज़ी से ऊष्मा पैदा होती है. ऐसा भी माना जाता है कि अदरक खाने से भूख कम लगती है और इससे वज़न संतुलित रहता है.

4.लहसुन - अदरक की तरह ही लहसुन भी काफ़ी तीक्ष्ण स्वाद वाला पदार्थ है. ये शरीर के भूरे उत्तकों में वसा की जमी परत को हटानें में मदद करता है. खाने में अनोखे टेस्ट के लिए इसका हमेशा से ही भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल होता आया है.

No comments