मसूड़ों का सूजन दूर करने के लिए करें इन चीजों का उपयोग
ठंडे गर्म खाने और मजबूत ब्रश करने के कारण मसूड़े अक्सर सूज जाते हैं, जिसके कारण लोगों को खाने-पीने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
साथ ही मसूड़ों में दर्द के कारण वे शांति से सो नहीं पाते हैं। आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मसूड़ों में होने वाली सूजन को खत्म कर सकते हैं।
1. मसूड़ों में सूजन और दर्द से राहत पाने के लिए लौंग के तेल में 2-3 छोटी काली मिर्च का पाउडर मिलाएं और इसे मसूड़ों पर लगाएं। इस नुस्खे के इस्तेमाल से मसूड़ों की सूजन और दर्द जड़ से खत्म हो जाएगा।
2. आयुर्वेद के अनुसार, मसूड़े की सूजन और दर्द से छुटकारा पाने के लिए, मसूड़ों पर एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर लगाएं और इसे लगभग 5 मिनट तक रगड़ें। इस नुस्खे को दिन में दो बार इस्तेमाल करने से मसूड़ों की सूजन और दर्द जड़ से खत्म हो जाएगा।

No comments