यहां रोबोट करवा रहे हैं लड़कियों की शादी लड़कियों को मिल रहे हैं पसंद के दूल्हे, आप भी जाने
अक्सर हमारा मानना होता है कि जोड़िया ऊपर वाला बनाता है। लेकिन आप यकीन नहीं करेंगे आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे है जहां पर रिश्ते ऊपरवाला नहीं बल्कि रोबोट जोड़ते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि जापान की राजधानी टोक्यों में जीवन साथी खोजने के लिए एक प्रोग्राम आयोजित किया गया है। जिसमें लड़के लड़कियों के अलावा कई रोबोट भी हिस्सा लिया है।
रोबोट करवा रहे है शादी:
इन रोबोटों का काम है कि ये लड़की लड़को की बात एक दूसरे के पास पहुंचा रहे है। जो एक दूसरे से बात करने में शरमा रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि टोक्यो स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और अन्य तकनीक पर काम करने वाली कंटेंट इनोवेशन प्रोग्राम एसोसिएशन ने यह प्रोग्राम आयोजित किया था, जिसमें 25 से 39 साल के 28 लड़के-लड़कियों ने हिस्सा लिया। इन रोबोट्स की वजह से इस प्रोग्राम में चार जोड़ियां भी बन गईं।
कैसे करते हैं काम:
रोबोट के अंदर लड़कियों के बारे में सभी जनकारी व उनकी इच्छा शौक औऱ नोकरी जैसी जानकारियां फीड की गई है। उसी के चलते इस प्रोग्राम में भाग लेने वालों से सवाल पूछे गए। कंटेट इनोवेशन प्रोग्राम के एक अधिकारी ने बताया है कि रोबोट लोगों की सहायता कर रहे है।इस आयोजन में भाग लेने वाली एक महिला ने बताया है कि रोबोट की सहायता से मुझे वैसा ही साथी मिला जिसकी मै इच्छा रखती थी।
Post Comment
No comments