कल से शुरु हो रही अमेजन सेल में पाए नोकिया 5.3 स्मार्ट फोन पर भारी छूट
Amezon sail :- अमेजन ग्रेट रिपब्लिक सेल आज से प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है। वहीं आम यूजर्स कल यानी बुधवार से सेल में प्रॉडक्ट्स खरीद पाएंगे। इस सेल में स्मार्टफोन्स समेत कई कैटिगिरी के प्रॉडक्ट्स पर छूट दी जा रही है। अगर आप नोकिया के स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो सेल में बढ़िया मौका है।
नोकिया 5.3 स्मार्टफोन को ऐमजॉन सेल में बढ़िया डिस्काउंट व ऑफर के साथ लिया जा सकता है।पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Nokia 5.3 को ऐमजॉन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध कराया गया है।
Hmd global के इस हैंडसेट को 10,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि 4 जीबी रैम व 64 जीबी बेस वेरियंट को कंपनी ने 13,999 रुपये में लॉन्च किया था। 10 फीसदी बैंक ऑफर यानी 1,500 रुपये तक के इंस्टेंट डिस्काउंट (SBI क्रेडिट कार्ड के साथ) के बाद इस हैंडसेट की कीमत घटकर 9,899 रुपये रह जाती है।


No comments