5000 हजार से कम कीमत में मिल रहा है 5 जी मोबाइल,पढ़े पूरी जानकारी
रिलायंस जियो आने वाले समय में एक और बड़ा धमाका करने जा रही है। जियो बहुत ही सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। जियो के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी 5,000 रुपये से कम कीमत में 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है, और आगे बिक्री बढऩे पर इसकी कीमत घटाकर 2500-3000 हजार रुपये तक की जाएगी।
बताया जाता है कि कंपनी इस पहल के तहत वर्तमान में 2जी कनेक्शन का इस्तेमाल करने वाले 20-30 करोड़ मोबाइल यूजर्स को लुभाने की कोशिश करेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, जियो उपकरण की कीमत 5,000 रुपये से कम रखना चाहती है।
जब हम बिक्री बढ़ा लेंगे, तो इसकी कीमत 2,500-3,000 रुपये हो सकती है।

No comments