दर्द नायक खबर :- सड़क किनारे लेट थी लड़की....
अजमेर. अजमेर जिले के नसीराबाद में हाइवे के पास बुधवार सुबह एक 20 साल की युवती की अधजली लाश मिली है। युवती को पहले मार कर लाए और बाद में मौके पर ही पेट्रोल डालकर जलाया गया।
बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। युवती के बाएं हाथ पर पायल लिखा है, फिलहाल, उसकी पूर्ण शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्टदीप भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पूर्ण शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

No comments