Breaking News

घर में पैसे रखते समय इन बातों को रखना चाहिए खासतौर पर ध्यान

 पैसों की जरूरत हर किसी को होती है। हर कोई बस यही चाहता है उसकी दिन दूनी और रात चौगनी तरक्की हो। ऐसे में सबसे अहम रोल घर में रखे धन की जगह का होता है। वास्तु के अनुसार घर में रुपये रखने के स्थान के कुछ नियम होते हैं। इन नियमों में पैसे रखने का स्थान सबसे अहम है। इन नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। अगर छोटी सी भी भूल कर देगें तो धन में बढ़ोतरी की जगह आपको लगातार नुकसान हो सकता है। इसलिए घर में जिस जगह पर धन रख रहे हैं वहां इन चीजों का जरूर ध्यान रखें। 




# कुछ लोग घर में धन रखने के लिए तिजोरी का इस्तेमाल करते हैं। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि पैसों की तिजोरी दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखें। इस दिशा में तिजोरी को रखने से घर में कभी भी पैसों कमी नहीं होगी। इस बात का ख्याल रखें कि तिजोरी कभी भी उत्तर-पूर्व कोने में ना रखें।

No comments