25 दिन में करें पैसा डबल अक्षय कुमार ने फोटो शेयर कर फैन से बोला
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक पिक्चर शेयर की है जो अक्की के फैन्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पिक्चर में अक्षय कुमार काले रंग की टीशर्ट और डेनिम में नज़र आ रहे हैं। यही नहीं इस तस्वीर में अक्षय ने पीले रंग के हेडफ़ोन के साथ ही पीले रंग का एक सूटकेस भी थामा हुआ है।
इस पिक्चर के साथ अक्षय ने एक कैप्शन और स्माइली इमोजी शेयर करते हुए लिखा है - ‘जब आप '25 दिन में पैसा डबल' करने की स्कीम के बारे में जानते हो’। आपको बता दें कि यह डायलॉग अक्षय की ही 2006 में आई फिल्म 'फिर हेरा फेरी' से है। अक्षय द्वारा इस पोस्ट को शेयर करते ही उनके फैन्स यह कयास लगाने लगे हैं कि जल्द ही उन्हें 'हेरा फेरी' सीरीज का तीसरा पार्ट भी देखने को मिल सकता है।
बात यदि वर्क फ्रंट की करें तो अक्षय कुमार इस साल अपने फैन्स को कई धमाकेदार फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। पहली फिल्म होगी रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' जिसमें अक्षय एक दबंग पुलिस वाले के किरदार में नज़र आएंगे। अक्षय की दूसरी फिल्म होगी 'बैल बॉटम' यह फिल्म जासूसी पर आधारित है और इसके अप्रेल तक रिलीज होने की उम्मीद है। वहीं, इस साल रिलीज होने वाली अक्षय की अन्य फिल्म्स में - पृथ्वीराज, अतरंगी रे, रक्षा बंधन, बच्चन पांडे और राम सेतु शामिल हैं।



No comments