Breaking News

अगर आप करते है रोजाना चाय का सेवन तो सकती है यह बीमारियां

 जब बात हो चाय की तो कोई पीछे नहीं रहता, चाय के शौकीन हम में से बहुत लोग हैं। अधिकतर लोगों की शुरुआत एक गर्म चाय से होती है। चाय के शौकीन सबसे ज़्यादा ऑफिस में काम करने वाले होते हैं, जिनको हर 2 -3 घंटों पर चाय चाहिए होती है। चाय के शौकीन अगर गर्म चाय ज़्यादा पीना पसंद करते हैं 



तो उनके लिए चाय बहुत ही नुकसानदायक है रिसर्च के मुताबिक गर्म चाय पीने से इसॉफेगस (ग्रासनली) का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। ये शोध अमेरिकन कैंसर सोसायटी ने किया है। स्टडी के मुताबिक जो लोग रोजाना 75 डिग्री सेल्सियस पर चाय पीते हैं उनमें यह खतरा दोगुने से ज्यादा बढ़ जाता है

आपको बता दें कि स्टडी के दौरान 50,045 लोग शामिल किए गए थे। जिनकी उम्र 40 से 75 साल थी। वैसे इस स्टडी के अलावा चाय पीने से भी कई बीमारियां हो रही हैं। दरअसल, चाय खाली पेट पी जाए तो पेट को सीधा नुकसान पहुंचता है। इससे अल्‍सर या गैस जैसी परेशानियां बढ़ने की संभावना रहती है

No comments