आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोजाना करें इन चीजों का सेवन होंगे कई फायदे
आंवले के पानी से आंखें धोने से या गुलाबजल डालने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। रात को बादाम भिगोकर सुबह खाने और पानी पीने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। इससे पानी गिरना, आंखें आना, आंखों की दुर्बलता आदि से राहत मिल सकती है त्रिफला चूर्ण को रात्रि में पानी में भिगोकर, सुबह छानकर उस पानी से आंखें धोने से आंखों के रोशनी बढ़ सकती है।
पैर के तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करके सोएं। सुबह के समय नंगे पैर हरी घास पर चलें व नियमित रूप से अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें। इससे आपको फायदा होगा
अगर आपकी आंखों में जलन हो रही है, तो आप गुलाब जल से आंखे साफ कर सकते है। रूई के 2 बड़े टुकड़े लीजिए तथा इन्हें गुलाब जब में डुबोकर आंखों पर रखें। इससे आंखों की जलन दूर होगी। अगर आंखों की तकलीफ की वजह से सिर दर्द भी रहता है तो भी ये उपाय लाभदायक रहेगा
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले नियमित रूप से हरी घास पर नंगे पैर चलना चाहिए। घास पर ओस की नमी रहती है नंगे पैर इस पर टहलने से बेचैन आंखों को तनाव से राहत मिलती है और रोशनी भी बढ़ती है
पालक, पत्ता गोभी, हरी सब्जियों का खूब सेवन करें। इसके अलावा विटामिन ए से भरपूर पीले फल खाएं। विटामिन ए, सी और ई से भरपूर कई पीले फल आंखों के लिए फायदेमंद हैं। पपीता, संतरा, नींबू आदि के सेवन से दिन की रोशनी में देखने की क्षमता बढ़ती है
नियमित रूप से अंगूर खाएं। अंगूर के सेवन से रात में देखने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा अनार के 5 से 6 पत्ते को पीस कर दिन में 2 बार लेप करने से दुखती आंख में लाभ होता हे और रोशनी भी बढ़ती है
आंखों को सही रखने के लिए अच्छी नींद जरूरी है। नींद पूरी नहीं होने से आंखों के नीचे काला घेरा पड़ जाता है और रोशनी भी कम होती है। आपको रोजाना कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए
आंखों की रोशनी तेज करने के लिए अपनी डाइट में प्याज और लहसुन को जरूर शामिल करें। इनमें सल्फर होता है जो आंखों के लिए ग्लूटाथाइन नामक एंटीऑक्सीडेंट तैयार करता है, जिससे रोशनी बढ़ती है

No comments