दुनिया में इस जगह पाया जाता है लंबी नाक वाला बंदर ,जानें
लंबी नाक" या "सूंड़ वाला बंदर" इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण पूर्वी एशियाई द्वीपों पर पाया जाता है। सामान्यतः बन्दरों की नाक चपटी होती है। परन्तु, दुनिया में यह इकलौती बन्दर की प्रजाति है। जिसकी नाक लम्बी पाई गई है। और मनुष्यों से तुलना करें तो भी असामान्य रूप से कुछ ज्यादा ही लम्बी। इसकी नाक असामान्य रूप से 'लंबी' होती है । यह बड़ी नाक नर बंदर में पाई जाती है। मादा की नाक नर बंदर से कुछ छोटी होती है। सामान्यतया, लाल-भूरे रंग में पाया जाता है।
शिशु के चेहरे का रंग 'नीला' होता है। और वह हरदम 'मां' के साथ रहता है। इंडोनेशिया में इसे 'डच बंदर' भी कहा जाता है। क्योंकि वहां के निवासियों का मानना है कि, उपनिवेशवाद के दौर में 'डच' लोग, इसी प्रकार की 'लंबी नाक' वाले हुआ करते थे। आमतौर पर उनका व्यवहार बेहद शांत होता है। नर का आकार 24 से 28 इंच तक होता है तथा वजन लगभग 30 किलो होता है। मादा लगभग 12 से 16 इंच की होती है तथा वजन लगभग 15 से 20 किलो होता है। इसकी पूछ लंबी होती है। सामान्यत: उनका भोजन फूल, फल, बीज होता है। कई बंदर कीड़े भी खाते हैं। कई पौधों की पत्ती एवं तने भी खाते हैं। इनके शिकारी या शत्रु मगरमच्छ, तेंदुए, चील, बड़ी छिपकली, अजगर इत्यादि होते हैं।
No comments