Breaking News

भूलने की बीमारी जड़ से खत्म करने के लिए जरूर अपनाएं यह तरीके

 ऐसा होता है कि हम किसी काम से कहीं जाते है और वहां पर जाकर यह भूल जाते है कि हम यहाँ किस काम से आए थे। ऐसे में खुद पर क्रोध आता है और तनाव में भी आ जाते हैं। आज के समय में भूलने की बीमारी को लोग सहज रूप में लेने लगे है। लेकिन जब यह आदत हद से ज्यादा होने लगती है, तो एक गंभीर बीमारी का रूप धारण कर लेती है एक सर्वे में पता चला कि भूलने की यह बीमारी हार्टअटैक और कैंसर से भी ज्यादा तेजी से फैल रही है। 2012 से 2015 के बीच ऐसे लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। 

यह भी कह सकते है कि यह बीमारी बड़ी तेजी से लोगों में फैल रही है। इसकी एक वजह वर्कप्लेस पर काम का प्रेशर और जल्दी सफलता पाने का जुनून भी हो सकता है कौन है ज्यादा पीडि़त : मध्यम उम्र के व्यक्ति इस समस्या से ज्यादा ग्रस्त नजर आते हैं। जिन लोगों पर जरूरत से ज्यादा वर्कलोड है और जो खुद के लिए जरा सा भी वक्त नहीं निकालते उनमें यह बीमारी ज्यादा पाई जाती है क्या करें : जब दूसरे लोग आपसे जरूरत से ज्यादा उम्मीद करने लगते हैं तो आप खुद को भूलने लगते हैं। शुरुआती दौर में इस स्थिति से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि आप जरूरत से ज्यादा उम्मीद न पालें। जब हम कुछ भूल जाते हैं तो खुद को इसके लिए दोषी ठहराने लगते हैं। लेकिन जब हम कुछ याद रखते हैं तो उसके लिए खुद को क्रेडिट नहीं देते जरूरत से ज्यादा सूचनाओं को जानने की कोशिश में जरूरी नहीं कि आपको हर चीज पता हो इसलिए खुद को जागरूक रखें पर उसके लिए अपने दिमाग पर ज्यादा बोझ न डालें। कोई भी इंसान पूरी तरह से परफेक्ट नहीं हो सकता। अगर कुछ भूलने लगें तो परेशान होने की बजाए अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें

No comments