Breaking News

नाखून चबाने की आदत से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह घरेलू नुस्खें

 नाखून चबाने की यह आदत इतनी गंदी होती है कि कुछ लोग उंगलियों के पूरे नाखून ही चबा जाते हैं नाखून चबाना जहां सेहत के लिए हानिकारक है वहीं यह सामाजिक दृष्टिकोण से भी अच्छा नहीं माना जाता. दरअसल, जाने-अंजाने में हमारे द्वारा की जाने वाली यह एक ऐसी आदत है जो लगती तो बहुत सहज और सामान्य है, लेकिन यह न केवल आपकी मन:स्थिति को दर्शाती है बल्कि साफ-सफाई संबंधी आदत को भी सामने लाती है. एक रिसर्च के मुताबिक जिन लोगों में नाखून चबाने की आदत होती है वे लोग तनाव में ज्यादा होते हैं आपको जानकार आश्चर्य होगा कि 50 फीसदी से ज्यादा पेट संबंधी बीमारियां हाथों की और विशेष रूप से नाखूनों में छिपी गंदगी की वजह से होती है 

कोरोना महामारी के संकट में हाथों की साफ-सफाई को लेकर वैसे भी बहुत जोर दिया गया है क्योंकि संक्रमण की सबसे बड़ी वजह गंदे हाथों को मुंह, नाक और आंख में ले जाना ही है जाहिर है ऐसे में वे लोग जिन्हें नाखून चबाने की आदत है  उन्हें यह आदत छोड़ना चाहिए बल्कि हाथों की सफाई भी रखनी चाहिए. नाखून चबाने की यह आदत इतनी गंदी होती है कि कुछ लोग उंगलियों के पूरे नाखून ही चबा जाते हैं जिससे खून निकलने तक की नौबत आ जाती है, वहीं उनकी उंगलियों में दर्द होने लगता है.  नाखून चबाने की बड़ी वजह शरीर में कैल्शियम, प्रोटीन की कमी, हार्मौंस में गड़बड़ी होना होता है. बच्चों में यह अधिकतर पाई जाती है. कई लोग नाखूनों के साथ-साथ चमड़ी भी चबाने लगते हैं, जिससे संक्रामक रोगों से ग्रसित रहते हैं नाखून चबाने से आंतों का कैंसर तक हो सकता है. इसकी बड़ी वजन नाखूनों के अंदर जमी हुई गंदगी है. ध्यान रखें यदि आपको बार-बार पेट संबंधी समस्या होती है तो अपने हाथों को साफ रखें. पेट में कीड़ों संबंधी बीमारी का कारण नाखूनों की गंदगी ही है नाखून चबाने से त्वचा को नुकसान पहुंचता है. डर्मेटोफेजिया  की बीमारी लगातार नाखून चबाने से ही होती है. इस बीमारी में त्वचा में घाव होने लगते हैं जिससे संक्रमण होता है और यही इन्फेक्शन नसों तक पहुंचता है नाखून चबाने से दांतों को नुकसान पहुंचता है. एक शोध के मुताबिक नाखून चबाने की आदत से दांतों में कई तरह के संक्रमण का खतरा बढ़ता है. मुंह की बद्बू का भी यह एक बड़ा कारण है पेरोनेशिया की बीमारी नाखून चबाने के कारण ही होती है. इस बीमारी में उंगलियों की त्वचा की कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं और अंदर संक्रमण फैल जाता है हमारे नाखूनों में साल्मोनेला और ई कोलाई जैसे बैक्टीरिया पनपते हैं और नाखून चबाने की आदत के चलते यह आसानी से मुंह में पहुंच जाते हैं, जाहिर है इससे बीमारी का खतरा बढ़ जाता है

No comments