Breaking News

ऊपर वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़-के, दुबई में इस भारतीय शख्स के लिए सच हुई कहावत, जीते 24 करोड़ रुपये

 संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय प्रवासी की बंपर लॉटरी लगी है. अबू धाबी में आयोजित बिग टिकट रैफल में जॉर्ज जैकब्स ने 12 मिलियन दिरहम यानि 24 करोड़ रुपये (3,267,102 डॉलर या 24,09,91,734.89 रुपये) जीते हैं. अबू धाबी की मीडिया खलीज टाइम्स के जरिए ये जानकारी मिली है. जॉर्ज जैकब्स ने यूएई की राजधानी अबू धाबी में आयोजित ऑनलाइन बिग टिकट रैफल में भाग लिया, जिसमें उनकी किस्मत चमक गई.



खलीज टाइम्स की रिपोर्ट में मिली जानकारी
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दुबई निवासी 51 साल के जॉर्ज जैकब्स चिकित्सा उपकरण विक्रेता हैं. उन्होंने कहा कि ये पैसा उनके लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि वह फाइनेंशियल परेशानियों का सामना कर रही है. कितनी होती है एक टिकट की कीमत?

आपको बता दें जैकब्स ने 30 नवंबर को टिकट खरीदा था. वह पिछले दो साल से ऑनलाइन टिकट खरीद रहे थें. एक रफल टिकट की कीमत 500 दिरहम होती है, लेकिन 1,000 दिरहम देने पर दो टिकट के साथ एक मुफ्त टिकट मिल जाती है.




कहां से खरीदे जाते हैं ये टिकट
आपको बता दें ये टिकट आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू बिगटिकट डॉट एई (www.bigticket.ae) या फिर बिग टिकट स्टोर से खरीदी जा सकती हैं जो कि अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आगमन हॉल काउंटर के पास स्थित है.

इससे पहले भी कई लोगों की लगी है लॉटरी
आपको बता दें इससे पहले भी कई लोगों ने लॉटरी जीती है. लॉटरी लगना काफी मुश्किल काम है या कहें कि आपकी किस्मत की बात है...लेकिन बहुत से लोगों की पहले भी करोड़ों की लॉटरी लगी है.



No comments