आईपीएल में जब मुंंबई इंडियंस से मोलभाव करते पकड़े गए थे रवींद्र जडेजा, झेलना पड़ा था एक साल का बैन, जानिए क्या था मामला
भारतीय क्रिकेट टीम की जान बन चुके रविंद्र जडेजा का आज उनका जन्म दिन है. विराट कोहली की कप्तानी में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का वे भी हिस्सा थे. फिर आईपीएल में शेन वॉर्न की सोहबत में आए और रॉकस्टार कहे गए. घरेलू क्रिकेट में तीन तिहरे शतक लगाकर इतिहास रच दिया. साथ ही विकेटों की झड़ी भी लगा दी|
इसके बूते भारतीय टीम में जगह बनाई लेकिन शुरू में छाप नहीं छोड़ सके. 2009 के टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जबरदस्त सपोर्ट के बाद भी फेल रहे और दर्शकों के निशाने पर आ गए. लेकिन ने हार नहीं मानी. शिखर धवन की तरह की उनकी किस्मत ने भी पलटा खाया. चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए. साथ ही टेस्ट टीम में भी अपनी जगह पुख्ता कर ली|
जब मुंबई इंडियंस के साथ मोलभाव करते पकड़े गए
आईपीएल से जडेजा मशहूर हुए तो उन पर एक दाग भी लगा. 2010 के आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदने में रुचि दिखाई. जडेजा ने भी अपना इंटरेस्ट बताया. लेकिन यहीं गड़बड़ी हो गई. खिलाड़ी का इस तरह बर्ताव गलत था. उस समय के आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने जडेजा के एक साथ तक आईपीएल खेलने पर रोक लगा दी. लेकिन मुंबई का कुछ नहीं बिगड़ा. उस समय जडेजा केवल 21 साल के थे. एकबारगी तो लगा कि शायद उनका करियर अब आगे नहीं बढ़ पाएगा. लेकिन जडेजा इस दौर से भी उबर गए. हालांकि 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा को 12 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ लिया. जब से जडेजा वहीं पर हैं|
साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफीके बाद पलटी किस्मत
2013 में भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में जडेजा की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए और गोल्डन बॉल जीती. इस प्रदर्शन ने उन्हें वनडे क्रिकेट का नंबर वन गेंदबाज भी बनाया. वे अनिल कुंबले के बाद नंबर वन वनडे गेंदबाज बनने वाले दूसरे ही भारतीय स्पिनर थे. 2013 में ही जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में माइकल क्लार्क को चार टेस्ट में पांच बार निपटाया. फिर तो टेस्ट में आर अश्विन के साथ उनकी जोड़ी बन गई. तब से दोनों साथ खेल रहे हैं| |
2015 के वर्ल्ड कप के बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया. लेकिन जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में अगले चार मैचों में 38 विकेट लिए और 215 रन बना डाले. इसके बाद उनकी फिर से टीम में एंट्री हो गई. उन्होंने आते ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चार मैचों में 23 विकेट लिए.



No comments