भारतीय मार्किट में लांच हुआ वीवो का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन
स्मार्टफोन कम्पनी वीवो का Vivo V20 Pro 5G भारत में लॉन्च होने वाला है और यह देश के सबसे सस्ते 5जी फोंस में से एक होगा। कल यानि 2 दिसंबर को यह पावरफुल स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में एंट्री लेने जा रहा है। चलिए फोन लॉन्च होने से पहले ही जानते हैं कि क्या होगा Vivo V20 Pro में खास।
डिस्प्ले-Vivo V20 Pro 5G को टेक मार्केट में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है और यह फोन 6.44 इंच की लार्ज फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। वीवो वी20 प्रो की स्क्रीन 408पीपीई और 3000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करती है। बता दें कि वीवो का यह फोन 7.39mm पतला है और इसका वज़न 170 ग्राम का है। भारत में यह फोन Midnight Jazz, Moonlight Sonata और Sunset Melody कलर में एंट्री ले सकता है।
कैमरा- Vivo V20 Pro 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इस फोन के कैमरा सेग्मेंट को कहा जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर तीन तथा फ्रंट पैनल पर दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जिसके साथ एफ/2.28 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस दिया गया है।
बैटरी- Vivo V20 Pro 5G स्मार्टफोन को अंतराष्ट्रीय बाजार में 4,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। हॉं अन्य स्मार्टफोंस की तुलना में यह बैटरी कुछ कम आंकी जा रही है लेकिन उम्मीद है कि इंडिया में लॉन्च होने वाले वी20 प्रो मॉडल में भी इतनी ही पावर वाली बैटरी देखने को मिलेगी। कंपनी की ओर से Vivo V20 Pro 5G को 33वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।
कीमत- यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में 29,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। यह MOP यानि मैक्सिम ऑपरेटिंग प्राइस होगा। गौरतलब है कि वीवो वी20 प्रो 30,000 रुपये के बजट में आने वाले चुनिंदा 5जी स्मार्टफोंस में शुमार होगा और इस सेग्मेंट के OnePlus Nord को चुनौती देगा। फोन का लॉन्च कल दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे वीवो की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर लाईव देखा जा सकेगा|



No comments