Breaking News

BSNL 20 साल पूरे होने पर अपने यूजर्स को दे रहा है 25 फीसदी एक्स्ट्रा डाटा, नहीं देना होगा कोई चार्ज ऐसे उठायें लाभ

टेलिकॉम: BSNL ने कॉर्पोरेटाइजेशन के 20 साल पूरे होने पर अक्टूबर महीने को ‘कस्टमर डिलाइट मंथ’ की तरह सेलिब्रेट करेगी। इसके तहत कंपनी अपने यूजर्स को अक्टूबर महीने में 25 फीसदी ज्यादा डाटा देगी। ऑपरेटर उन सभी स्पेशल टैरिफ वाउचर्स (STVs) पर 25 फीसदी एडिशनल डेटा बेनिफिट्स देने जा रहा है, जिनकी वैलिडिटी 30 दिन से ज्यादा है।



लैंडलाइन कनेक्शंस और ब्रॉडबैंड की क्वालिटी बेहतर करने पर रहेगा फोकस
यह एक्स्ट्रा डाटा ऑफर अगले कुछ दिनों में इंट्रोड्यूस किया जा सकता है और इसका फायदा BSNL यूजर्स को 31 अक्टूबर, 2020 तक मिलेगा। साथ ही कंपनी अक्टूबर महीने में लैंडलाइन कनेक्शंस और ब्रॉडबैंड की क्वालिटी बेहतर करने पर भी फोकस करने वाली है।

कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किए 3 नए ब्रॉडबैंड प्लान

449 रुपए का प्लान- बेसिक नाम के इस प्लान में आपको 30Mbps की स्पीड के साथ 3300जीबी डाटा मिलेगा। अगर यूजर समय से पहले अपने डाटा को खत्म कर देते हैं तो उनके इंटरनेट की स्पीड कम होकर 2Mbpsकर दी जाएगी। इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी।

799 रुपए वाला प्लान- फाइबर वैल्यू प्लान में यूजर को 100Mbps की स्पीड के साथ 3300जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान को सिर्फ एक महीने के लिए सब्सक्राइब किया जा सकता है। इस प्लान के तहत यूजर को अनलिमिटेड लैंडलाइन से कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी।

999 रुपए वाला प्लान- फाइबर प्रीमियम नाम के इस प्लान में यूजर को 200Mbps की स्पीड के साथ 3300जीबी मिलता है। समय से पहले डाटा खत्म कर देते हैं तो उनकी स्पीड को कम करके 2Mbps कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा दी जाएगी।


No comments