अब देश मे फिर से जल्द ही खुलने जा रहे है स्कूल ,कॉलेज
काफी लम्बे समय के बाद भारत सरकार ने स्कूल खोलने की इजाजत दे दी है लेकिन अब अटेंडेंस को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन आने वाले स्टूडेंट्स को पैरेंट्स की रिटेन परमिशन के साथ आना होगा। सरकार चाहती है कि ऑनलाइन मोड से पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाए। यह भी कहा गया है|
कि अगर स्टूडेंट्स ऑनलाइन पढ़ना चाहते हों तो स्कूल को इसकी अनुमति देनी होगी उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 15 अक्टूबर के बाद पेरेंट्स अभिभावक की लिखित सहमति से बच्चे स्कूल जा सकते हैं. यहां डिग्री कॉलेजों, यूनिवर्सिटीज को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के अनुसार खोलना होगा. ऑनलाइन शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी. स्कूल प्रबंधन, जिला प्रशासन से विचार-विमर्श कर स्कूल खोल सकेंगे. मानव संसाधन विकास मंत्रालय और हेल्थ मिनिस्टरी की प्रस्तावित गाइडलाइंस के अनुसार स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने को लेकर सहमति बनी है।
हले 15 दिन 10वीं और 12वीं के छात्र को स्कूल आने के लिए कहा जाएगा। इसी प्रकार से अलग-अलग सेक्शन के छात्रों अलग-अलग दिन आने को कहा जाएगा। सभी स्कूल सुबह 8 से 11 बजे और दोपहर के 12 बजे से 3 बजे के बीच ही खुलेंगे। इसके बीच एक घंटे का ब्रेक होगा, जिसमें स्कूल को सेनेटाइज किया जाएगा।
बिहार में करीब छह महीने बाद 28 सितंबर से 9वीं से 12वीं के स्कूल खोल दिए गए हैं. यहां भी ये नियम लागू है कि शिक्षकों से विभिन्न विषयों में मार्गदर्शन लेने के लिए छात्र अभिभावकों से अनुमति लेकर ही स्कूल आ सकेंगे. बच्चों को वीक में केवल दो दिन ही स्कूल आना होगा. इस दौरान 50% टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ ही स्कूल आएगा. सरकार का यह आदेश निजी और सरकारी दोनों स्कूलों पर लागू होगादिल्ली सरकार अगले हफ्ते तक इसपर फैसला ले सकती है। इसमें स्कूलों और पैरेंट्स की राय भी बेहद अहम होगी।

No comments