रायपुर में पुलिस ने पकडे सट्टेबाज लगाया 10 लाख से अधिक का आईपीएल सट्टा, इस टीम पर लगाया था....
IPL मैच शुरू होने के साथ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में क्रिकेट सट्टा का बाजार भी गरम हो गया है। पुलिस भी सट्टा खिलाने वालों पर कड़ी नजर रखी हुई है, जिसके चलते अभी तक कई सट्टेबाजों को गिरफ्तार करने में सफलता भी पायी है।
गुरूवार को भी मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवन पंजाब में सट्टा खिलाने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 6 लाख 43 हजार रूपये नकदी व 10 लाख से अधिक का सट्टा-पट्टी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपित महावीर नगर क्षेत्र का रहने वाला है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस व सायबर सेल की टीम ने महावीर नगर स्थित कुकरेजा फार्म हाउस के सामने हैप्पी होम्स कॉलोनी में दबिश देकर विशाल दौलतानी (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से 6 लाख 43 हजार रुपये नकदी व 10 लाख 37 हजार की सट्टा -पट्टी के साथ एक एक्टिवा, मोबाइल फोन जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपित के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई कर रही है।

No comments