Breaking News

सुरेश रैना और हरभजन सिंह का कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए वजह

धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यूएई पहुंचते ही एक के बाद एक कई मुश्किलें देखी गई। जिसमें उनके खेमे में कोरोना विस्फोट हुआ जिसके बाद टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी सुरेश रैना भारत लौट आए।



कुछ ही दिनों में टीम के एक और अनुभवी खिलाड़ी हरभजन सिंह ने यूएई जाने से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया। इन दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों ने इस सीजन से पारिवारिक कारणों का हवाला देकर नाम वापस ले लिया।

रैना और भज्जी का किया जा सकता है कॉन्ट्रेक्ट खत्म

चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन में पहले तीन मैचों में 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है और इसका एक प्रमुख कारण इन दो खिलाड़ियों का नाम वापस लेना कहा जा सकता है। क्योंकि रैना और हरभजन दोनों ही काफी बड़े खिलाड़ी रहे हैं।


और हरभजन सिंह के आखिरी मौके पर टीम से हटने के बाद अब खबरें आ रही है कि दोनों को सीएसके फ्रैंचाइजी टीम से हटा सकती है। यानी दोनों के कॉन्ट्रेक्ट को खत्म कर सकती है।

सीएसके ने ऑफिशियल वेबसाइट से तो हटा दिया दोनो का नाम

चेन्नई सुपर किंग्स की ऑफिशियल वेबसाइट से तो सुरेश रैना और का नाम हटा दिया गया है। जिसके बाद अब दोनों ही खिलाड़ियों का कॉन्ट्रेक्ट भी खत्म किया जा सकता है। इनसाइड स्पोर्ट की माने तो सीएसके की तरफ से दोनों खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेक्ट को टर्मिनेट करने का काम शुरू हो चुका है।

No comments